इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पांच शहरों की 14 उड़ानें दो घंटे से ज्यादा लेट

  • शाम से रात तक परेशान हुए सैकड़ों यात्री, लेट उड़ानों में सबसे ज्यादा दिल्ली की

इंदौर। पिछले कुछ समय से इंदौर से जुड़ी उड़ानों का शेड्यूल लगातार बिगड़ा हुआ है। उड़ानें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। कल भी इंदौर आने और जाने वाली कुल 14 उड़ानें दो घंटे से ज्यादा लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली की उड़ानें शामिल थीं। उड़ानों के लेट होने के कारण शाम से रात तक सैकड़ों यात्री परेशान होते रहे। लेट उड़ानों में सबसे ज्यादा दिल्ली की थीं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कल मौसम खराब था, जिसके कारण दिल्ली और दिल्ली से दूसरे शहरों तक होकर आने-जाने वाली उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा रहा।

लेट हुई उड़ानों में दिल्ली के साथ ही मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और सूरत की उड़ानें शामिल थीं। सिर्फ इंदौर से जाने वाली उड़ानों की ही बात करें तो दोपहर 3.55 बजे सूरत जाने वाली उड़ान 4.40 बजे रवाना हुई। 4.05 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान 6 बजे गई। 7.35 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान रात 9.30 बजे रवाना हुई। 8.10 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान रात 10 बजे गई। 9 बजे बेंगलुरु जाने वाली उड़ान रात 11 बजे रवाना हुई और रात 10.40 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान रात 12.50 बजे रवाना हुई। इसके कारण यात्री देर रात तक परेशान होते रहे।


यात्री और उड़ान संख्या में लगातार गिरावट
गर्मी की छुट्टियों में आमतौर पर इंदौर से यात्री और उड़ानों की संख्या में काफी उछाल देखा जाता है। लेकिन इस बार माहौल इससे उलट है। एयरपोर्ट अथोरिटी की ही पिछले दिनों की रिपोर्ट देखें तो इंदौर से ज्यादातर दिनों में 82 से 84 उड़ानों का ही संचालन हो रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा 90 और उससे आगे भी जाता था। वहीं यात्री संख्या भी लगातार 10 हजार के आसपास बनी है, जबकि यह दो माह पहले तक लगातार 11 हजार से ज्यादा बनी हुई थी।

Share:

Next Post

23 साल बाद कैसा होगा इंदौर का भविष्य, कलेक्टर की बुलाई बैठक में प्रमुख विभागों ने दिया प्रजेंटेशन

Thu May 23 , 2024
इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित आने वाले प्रोजेक्टों की तैयारी शुरू 108 किलोमीटर के ग्रीन रिंग कॉरिडोर के साथ सेटेलाइट टाउन भी विकसित करेगा प्राधिकरण इंदौर। विजन-2047 (Vision-2047) की तैयारी महत्वपूर्ण विभागों (Major departments) द्वारा शुरू की गई है। कलेक्टर (collector) आशीष सिंह ने कल प्राधिकरण, नगर निगम, परिवहन विभाग और एमपीआईडीसी (authorities, municipal corporation, transport department […]