देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP में मिले कोरोना के 15 नये मामले, 12 स्वस्थ हुए

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 15 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 93 हजार, 322 हो गई है। वहीं, राज्य में आज तीसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई।


बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 63,860 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 15 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.02 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,93,322 हो गई। नये मरीजों में भोपाल के 8, इंदौर के 3 और अलीराजपुर, अनूपपुर, जबलपुर एवं शहडोल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां तीसरे दिन मृतकों की संख्या 10,529 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल 2,24,44,892 लोगों के सैंम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,93,322 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,640 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 12 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 153 है।

इधर, प्रदेश में 10 दिसंबर को शाम छह बजे तक 04 लाख 55 हजार, 240 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 9 करोड़ 33 लाख 96 हजार 219 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वैरिएंट के 7 नए संक्रमित

Sat Dec 11 , 2021
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना वायरस (corona virus) के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (New variant  Omicron) से संक्रमित सात नए केस मिले हैं। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या बढक़र 17 हो गई है। इनमें पिंपरी-चिंचवड़ के 4 संक्रमित आज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए, जिसके बाद राज्य में […]