
खरगोन, सुमित कौशल। खरगोन (Khargone) जिले के करही में मामूली लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुरुवार रात आरोपी शानू खान (Shanu Khan) ने 15 वर्षीय किशोर सोहन बंजारे की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भड़की हिंसा में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीने पर प्रहार और गर्दन पर रखी लात
पुलिस के अनुसार, विवाद सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी शानू ने सोहन को जमीन पर पटककर उसकी छाती पर कोहनियों से ताबड़तोड़ वार किए। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने किशोर की गर्दन पर लात रखकर उसे दबाया। हमले के बाद सोहन को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माता पिता का रो रोकर बुरा हाल…
युवक की जान जाने के बाद शव का पीएम करने के बाद मृतक का पार्थिव देह 8 किमी दूर उसके ग्राम रामदड़ ले जाया गया। माता पिता का एक पुत्र तीन बहनों का इकलौता भाई का पार्थिव देह देख बिलख बिलख कर कहते रहे, जिसके कांधों पर हमें जाना था वह हमें छोड़कर चले गया। क्या बिगाड़ा था मेरे बेटे ने किसी का? अनेक सवाल करते हुए परिजनों ने मृतक सोहन का अंतिम संस्कार किया।

उसके बाद परिजनों ने आरोपी शानू को फांसी की सजा की मांग करते हुए उसके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही की माँग एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एस डी ओपी अर्चना रावत ,थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले से की। उसके बाद प्रशासन ने विधायक राजकुमार मेव और कलेक्टर भव्या मित्तल की और से सहायता त्वरित मिलने की बात कहीं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved