img-fluid

कोलकाता-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट के वॉशरूम में मिला धमकी भरा नोट, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

November 11, 2026

नई दिल्ली. एअर इंडिया (Air India) की कोलकाता से मुंबई (Kolkata-Mumbai) जा रही फ्लाइट (flight) के वॉशरूम (washroom) में धमकी भरा नोट मिला है. नोट मिलने के बाद क्रू ने पायलटों को इसकी जानकारी दी. पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया. इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यात्रियों को विमान से उतारकर तलाशी शुरू कर दी गई.

क्रू को विमान के वॉशरूम में यह नोट मिला था. इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने पायलटों को अलर्ट किया. पायलटों ने ATC को बताया कि विमान में धमकी भरा नोट मिला है. इसके बाद तय सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाने का फैसला किया गया.


  • यात्रियों को उतारकर विमान की जांच शुरू
    आइसोलेशन बे एयरपोर्ट का एक अलग हिस्सा होता है. यहां सुरक्षा जांच के लिए विमान को खड़ा किया जाता है. फिलहाल संबंधित अधिकारी विमान की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं. यात्रियों को भी विमान से बाहर निकाला गया है. फिलहाल नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं हुआ है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि नोट विमान में किसने रखा था. अधिकारियों की जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब मिल पाएंगे.

    इससे पहले इंडिगो की फ्लाइट को मिली थी धमकी
    इससे पहले 4 नवंबर को दो इंडिगो विमानों को भी बम होने की ईमेल धमकी मिली थी. इनमें एक फ्लाइट मदीना से हैदराबाद आ रही थी, जबकि दूसरी शारजाह से हैदराबाद जा रही थी.

    धमकी मिलने के बाद मदीना-हैदराबाद फ्लाइट (6E 058) को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया. वहीं, शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट (6E 1422) को मुंबई भेजा गया. दोनों विमानों की वहां लैंडिंग हुई. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.

    Share:

  • हनुमान अंश’ के बाद अब स्वामी प्रभुपाद की कहानी लाएगी Hombale Films, ‘सारंगति’ के टीजर में दिखा AI का अनोखा प्रयोग

    Wed Nov 11 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा (Indian Cinema)में धार्मिक और आध्यात्मिक हस्तियों (Spiritual figures)की जिंदगी पर आधारित फिल्मों (Films based on life)का चलन तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। नीम करौली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद (Swami Prabhupada, the founder of ISKCON)की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved