विदेश

रूस के विमान हादसे में 16 की मौत, 7 को बचाया जिंदा

मास्को। रूस (Russia) के तातारस्तान इलाके में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत (16 killed in plane crash) हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। एल-410 रूसी विमान (L-410 Russian aircraft) में पैराशूट सवार थे। यह विमान टाटरस्तान गणराज्य के पास गिरा(plane fell near Republic of Tatarstan)। विमान में 20 पैराशूटिस्ट और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे आसपास हुई। बचाव दल ने 7 लोगों को जिंदा बचा लिया (7 people saved alive) है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं।



इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह विमान रूसी सेना और नौसेना की मदद करने वाले एक समूह का था। यह संगठन खुद को खेल और रक्षा संगठन बताता है। इस साल पहले भी रूस में दो एल-140 विमान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। लगातार हादसों से यह विमान अब सवालों के घेरे में आ गया है। रूसी अधिकारी अब विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

Share:

Next Post

चीन को मिली बड़ी सफलता, चंद्रमा की चट्टानों से 40 साल बाद धरती पर नमूने लेकर आया ड्रेगन

Mon Oct 11 , 2021
वाशिंगटन। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी (chinese space agency) की ओर से शुरू की गई चंद्रमा की जांच (moon probe) के अंतर्गत चांग ई-5 मिशन (Chang’e 5 Mission) में 40 से अधिक वर्षों के बाद चंद्रमा की ज्वालामुखीय चट्टान volcanic rock (लावा) के पहले ताजा नमूने (fresh samples )लाए गए हैं। चंद्रमा की चट्टानों पर किए गए […]