भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नशीले हुक्के के कश खींचते 17 गिरफ्तार

  • देर रात क्लोबॉय लाउंज में बागसेवनिया पुलिस ने की छापेमारी

भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके में स्थित ओम नगर तिराहे पर बने क्लोबॉय नाम के हुक्का लाउंज में बीती रात बागसेवनिया पुलिस ने छापा मार कर्रवाई की। जहां से 17 नौजवान नशीले हुक्के गुडग़ुड़ाते गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के खिलाफ 4,7,21 तंबाकू अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मौके से सात नग हुक्के सात हुक्के पाइप दो डिब्बे नशीले फ्लैवर व चिमनी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि हुक्का फ्लैर की जांच कराई जाएगी। टीआई संजीव चौकसे के अनुसार क्लोबॉय हुक्का लाउंज ओम नगर तिराहे पर स्थित एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रेस्त्रां की आड़ में चल रहा था। बीती रात सूचना मिली की क्लोबॉय लाउंज में अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है। जिसके बाद में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मार कार्रवाई की। जहां से 17 लोग मलिक परवेज, अमित, अनुज, दीपेश, सुरेंद्र, नोमान, सिद्वार्थ, उत्कर्ष, शिखर, ऋषि शर्मा, छत्रपाल, अनिकेत, अंकित, राजेंद्र, सत्यम, अनुराग, फराज और हफसेन को गिरफ्तार किया गया था। मलिक परवेज हुक्का लाउंज का संचालक है और सोनियागांधी कॉलोनी ऐशबाग में रहता है। जबकि छत्रपाल व तीन अन्य हुक्का परोसना का काम कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से मौके से सात नग हुक्के सात हुक्के पाइप दो डिब्बे नशीले फ्लैवर व चिमनी बरामद की हैं। पुलिस मलिक का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है जिस्से उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई कराई जा सके।

दो गांजा तस्कर धराए
शाहपुरा पुलिस ने अलग-अलग सथानों से दो गांजा तसकरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब डेढ़ किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर को बावडिय़ा कला ओवर ब्रिज के पास से नीलम पुरी पुत्री कमलेश पुरी (23) को चेकिंग के दौरान रोका गया। आरोपिया ने भागने की कोशिश की, संदेह होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाश में उसकी मोपेड क्रमांक एमपी 05 एमएन7327 की डिक्की में रखे बैग से चार सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसी स्थान से शाम करीब चार बजे पुलिस ने कुल्दीप उर्फ अजय पाठक को 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से यूपी 94 डब्ल्यु8502 नंबर की कार को जब्त किया गया है। उक्त कार से बदमाश गांजा खपाने का काम करता था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद कुल गांजे की कीमत लग-भग 15 हजार रूपए बताई जा रही है।

Share:

Next Post

ड्रग केसः रिया-शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 14 दिन और रहेंगे जेल में

Tue Oct 6 , 2020
20 अक्टूबर तक सभी आरोपी जेल रहेंगे मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को 14 दिन के लिए और जेल में रहना पड़ेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज रिया और शौविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में अब […]