img-fluid

अक्षय तृतीया पर 17 जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे

April 21, 2026

  • विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने नवयुगलों को एलईडी टीवी देने की घोषणा की-समाज में समरसता और सहयोग का संदेश

उज्जैन। अक्षय तृतीया पर विश्वकर्मा पांचाल ग्रामीण समाज कल्याण समिति द्वारा बडऩगर रोड स्थित चारभुजा गार्डन में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जिसमें 17 जोड़े वैदिक परंपरा के अनुसारपरिणय सूत्र में बंधे।


  • कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समिति के सचिव ओकारलाल पांचाल ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को बढ़ावा देना और कम खर्च में विवाह जैसी महत्वपूर्ण परंपरा को संपन्न कराना है। इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत भी मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने नवयुगलों को जीवन में आगे बढऩे और समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सभी 17 जोड़ों को एलईडी टीवी प्रदान करने की घोषणा भी की। नगर भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल ने नवदम्पतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांचाल ने सभी जोड़ों को चांदी के आभूषण भेंट किए। वहीं पायल पांचाल ने नवयुगलों को हेलमेट वितरित कर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। समिति द्वारा सभी जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गाशंकर पांचाल ने किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह का संदेश दिया गया, जिसे समाज के लोगों ने सराहा।

    Share:

  • सिंहस्थ से पहले पूरा हो इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोरलेन

    Tue Apr 21 , 2026
    संभागायुक्त ने दिए सख्त निर्देश-कहा निर्माण कार्य में लाएं तेजी- 48 किमी का सफर 30-35 मिनट में होगा पूरा उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को संभागायुक्त और कलेक्टर ने चंद्रावतीगंज पहुंचकर इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved