बड़ी खबर

Cyclone Tauktae Rescue : ‘बार्ज P305’ जहाज से अब तक बचाए गए 184 लोग, 76 अब भी लापता

मुंबई। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) के बाद समुद्र में फंसे बार्ज P-305 जहाज का रेस्क्यू मिशन जारी है। जहाज पर मौजूद 261 लोगों में से 184 को बचा लिया गया है, हालांकि अभी भी 76 लोग लापता है।

अब तक 618 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
बार्ज P-305 जहाज से 184 के अलावा GAL Constructor जहाज में फंसे सभी 137 लोगों को इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू कर लिया है। Barge SS3 के 196 लोग और Drill Oil सागर Bhushan के 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

बार्ज P-305 पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बार्ज P-305 जहाज पर अभी भी 76 लोग फंसे हुए हैं और सर्च एंड रेस्क्यू ओपेराशन में INS Kochi और INS Kolkata के साथ इंडियन नेवी के Beas, Betwa और Teg Naval Ships भी जुट गए हैं। Barge P305 मुंबई से 35 Nautical Miles की दूरी पर डूबा है। सर्च और रेस्क्यू के काम मे P8I और नेवल हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली जा रही है।


फंसे लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बार्ज पी-305 (Barge P305) में फंसे लोगों की जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है।

AFCONS हेल्पडेस्क और सपोर्ट टीम:
करणदीप सिंह – +919987548113, 022-71987192
प्रसून गोस्वामी – 8802062853

ओएनजीसी हेल्पलाइन:
022-2627 4019
022-2627 4020
022-2627 4021

Share:

Next Post

मन का रावण जिन्दा रहेगा तो देश में राम मंदिर कैसे बनेगा...

Wed May 19 , 2021
राम का मंदिर बनवाया तो रावण का अहंकार क्यों अपनाया… एक नहीं अनेक सवालों से घिरी सरकार दिल्ली में पोस्टर लगाकर विरोध जताने वालों को जेल में डाल रही है तो पराजय की खीझ निकालते हुए ममता के मंत्रियों को जेल भिजवा रही है… जिस नारदा प्रकरण में नेता गिरफ्तार किए जा रहे हैं उसी […]