img-fluid

20 लाख शिकायतें… इंदौर की जनता निगम से दुखी, मोबाइल ऐप-311 पर दर्ज करवाते हैं हजारों समस्याएं

June 02, 2026

इंदौर। नगर निगम ने अपनी हेल्पलाइन सर्विस 311 को लेकर जो प्रेसनोट जारी किया उसी से यह पोलपट्टी भी खुली कि वाकई शहर की जनता अपनी समस्याओं को लेकर कितनी दु:खी है। इस मोबाइल ऐप पर निगम के ही मुताबिक 9 लाख से ज्यादा सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, तो अब तक नागरिकों द्वारा इस ऐप के माध्यम से 20 लाख शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, वहीं निगम का यह भी दावा है कि इनमें से अधिकांश शिकायतें निराकृत भी कर दी गईं और समाधान का औसत समय 12 घंटे रहा है, जो निगम की त्वरित और जवाबदेह कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है।

नगर निगम भले ही इस तरह के दावे करते हुए अपने मुंह मियां मि_ू बने, जबकि हकीकत यह है कि तमाम शिकायतों के बावजूद लोगों को अपनी समस्याओं का निराकरण नहीं मिलता। जब तक कि वे किसी प्रभावशाली नेता या रसूखदार का इस्तेमाल ना करें या फिर पैसा खर्च कर समस्या हल करवाएं। निगम ने भले ही कंट्रोल रूम से लेकर हेल्पलाइन सर्विस शुरू कर रखी हो, जो बीते अनेक वर्षों से जारी भी है, जबकि शहर के नागरिकों की समस्याएं भी बीते वर्षों से लेकर अभी तक लगभग एक समान ही है।


  • इनमें सडक़, ड्रेनेज, गंदे पानी की शिकायतों से लेकर अवैध निर्माण, अतिक्रमण और गड्ढों से लेकर उसी तरह की समस्याएं हैं, जिसका सामना सभी 85 वार्डों के नागरिकों को करना पड़ता है। अब निगम ने जो दावा किया कि स्वच्छता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले इंदौर में नागरिक सहभागिता भी डिजिटल माध्यमों से सशक्त हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जहां नगरीय सेवाओं से नागरिकों को सीधे जोडऩे के लिए इंदौर 311 ऐप का उपयोग बढ़ रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज करा देते हैं और निगम का कहना है कि उस पर त्वरित और प्रभावी निराकरण की कार्रवाई की जाती है।

    बीते एक वर्ष में ऐप के 75 हजार 205 नए डाउनलोड हुए हैं। वर्तमान में ऐप के कुल डाउनलोड की संख्या बढक़र 12 लाख 23 हजार 525 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 32 हजार 111 सक्रिय उपयोगकर्ता नियमित रूप से ऐप का उपयोग कर रहे है, वहीं अब तक पंजीकृत नागरिकों द्वारा ऐप के माध्यम से लगभग 20 लाख शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, जो इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता एवं उपयोगिता को दर्शाती हैं।

    शिकायत प्राप्त होते ही उसे संबंधित जोनल अधिकारियों को प्रेषित किया जाता है तथा निर्धारित सेवा स्तर समझौता (एसएलए) के अंतर्गत समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2026 के दौरान स्वच्छता प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) से संबंधित कुल 25 हजार 786 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 25 हजार 700 शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

    Share:

  • भंडारी मिल प्रसूतिगृह भू-घोटाले में अब जागा प्राधिकरण भी, अवैध आवंटन की जांच के साथ विकास अनुज्ञा निरस्ती कराने की कार्रवाई शुरू

    Tue Jun 2 , 2026
    अग्रिबाण भंडाफोड़ (पार्ट-2)… स्नेहलतागंज मुख्य मार्ग के 150 करोड़ के भूखंड को लेकर प्राधिकरण सीईओ ने लिखा निगमायुक्त को विस्तृत पत्र, आवंटिती बिल्डर द्वारा तथ्यों को छुपाकर हासिल अनुमति की जांच करवाने के साथ चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने को कहा – पचौरवाला बिल्डर ने तथ्यों को छुपाकर हासिल कर ली निगम से अनुमति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved