img-fluid

इंदौर: 8 करोड़ की सडक़ निकली घटिया, ठेकेदार को फटकार

July 23, 2026

निगम इंजीनियरों, कंसल्टेंट की भी नहीं सुनी, अफसरों के साथ दौरा करने पर पता लगी गड़बड़ी

इंदौर। ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में 8 करोड़ (₹8-crore) रुपए की लागत से मुख्य मार्ग के साथ आंतरिक गलियों में सीमेंट कांक्रीट (Cement concrete) का कार्य चल रहा है। मगर इस सडक़ निर्माण की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र के रहवासियों-व्यापारियों ने शिकायतें की और कल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी ये शिकायत सही मिलने पर ठेकेदार फर्म को फटकार लगाई और साथ ही घटिया काम को सुधारने को भी कहा।


  • ग्वालियर की एक ठेकेदार एजेंसी ने यह काम लिया है और ठेकेदार किसी की नहीं सुनता। निगम अधिकारियों से लेकर कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है, उसके भी दिशा-निर्देश ठेकेदार ने ताक पर रख दिए, क्योंकि उसे राजनीतिक संरक्षण हासिल है। कल निरीक्षण के दौरान जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर को भी गुणवत्ता की शिकायत मिली, जिस पर ठेकेदार को फटकार लगाई। साथ ही कोर कटिंग कर सडक़ की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए। इस ठेकेदार एजेंसी राजीव कुमार गुप्ता को अनुबंध की शर्तों के पूर्ण पालन करने और आवश्यक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही सडक़ बनाने को कहा गया। मौके पर ही निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, उसकी प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों की जानकारी भी निगम अधिकारियों ने ली, जिसमें पता चला कि आवश्यक गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने के साथ कार्य निष्पादन में भी लापरवाही बरती जा रही है। श्री राठौर ने ठेकेदार से कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित तकनीकी मानकों और अनुबंध की शर्तों के आधार पर ही सडक़ निर्मित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक चरण पर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। यदि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

    Share:

  • हरारे में नए अभियान की शुरुआत करेगा भारत, तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर नजर

    Thu Jul 23 , 2026
    नई दिल्ली । भारत (India) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बीच तीन मैचों की टी20 (T20) सीरीज (Series) का आगाज गुरुवार को हरारे (Harare) स्पोर्ट्स क्लब में होगा। इंग्लैंड दौरे के समापन के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतर रही है। इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved