टेक्‍नोलॉजी

2021 Bajaj Pulsar RS200: जानें नए फीचर्स और खासीयत

2021 Bajaj Pulsar RS200: देश की प्रमुख दोपहिया और तीनपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Pulsar RS200 का 2021 एडिशन लॉन्च किया है। 2021 Bajaj Pulsar RS200 में नए कलर और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए अपडेटेड लुक के साथ इस बाइक को पेश करने का मकसद खासतौर पर युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है।



नया कलर स्कीम और न्यू लुक
2021 Bajaj Pulsar RS200 को 3 नए रंगों में पेश किया गया है। इनमें पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेटर ग्रे और बर्नट रेड शामिल हैं। जहां पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेटर ग्रे को ग्लॉसी फिनिश मिलता है, वहीं बर्न रेड कलर को मैट फिनिश मिलता है। तीनों रंगों के साथ अलॉय व्हील का कलर व्हाइट रखा गया है। बाइक के सीट कवर्स पर Pulsar का लोगो बना हुआ है। इसके अलावा बाइक के फ्रंट और रियर फेंडर्स पर कार्बन-फाइबर स्टिकर्स मिलते हैं, जो बाइक को काफी प्रीमियम लुक दे रहे हैं। पेंट स्कीम और अपडेटेड स्टीकर्स के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन
नई 2021 Pulsar RS200 बाइक में 199.5 cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन जो ट्रिपल स्पार्क प्लग और 4 वॉल्व और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉडी से लैस है। यह इंजन 9,750 rpm पर 24.5 PS का पावर और 8,000 rpm पर 18.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

फीचर्स
इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस मोटरसाइकिल के फ्रंट व्हील्स में 300 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस बाइक में सिंगल चैनल ABS सिस्टम दिया गया है।

कीमत
Bajaj ने पल्सर RS200 की भारतीय बाजार में कीमत 1.52 लाख रुपये है। वहीं विदेश में इसकी कीमत RM 9,990 (लगभग 1.74 लाख रुपये) से शुरू होती है। यानी कंपनी भारत में इसे सस्ते में बेचती है।

Share:

Next Post

शरद पवार को अचानक हुआ पेट में दर्द, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Mon Mar 29 , 2021
मुंबई। होली के मौके पर मुबंई से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के नेता नवाब मलिक(Nawab Malik) के अनुसार पार्टी के (NCP)प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar)को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दर्द […]