भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

टीम भाजपा के लिए 2023 और 2024 के टारगेट फिक्स

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की नई टीम ने रविवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही सभी पदाधिकारी काम पर लग गए। संगठन ने उनके लिए 2023 और 2024 के टारगेट फिक्स कर दिए हैं। अब सभी पदाधिकारी जल्द ही मैदानी मोर्चा संभालेंगे। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये टीम वीडी नहीं है, ये टीम भाजपा है। हमारे सामने 2023 और 2024 का संकल्प है। आज से ही संकल्प की पूर्ति में जुट जाना है। टीम स्प्रिट की भावना के साथ काम करना है। वीडी शर्मा ने निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए भी पदाधिकारियों को कहा है।

जल्दी अंत्योदय समितियां बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ऐलान किया, सरकार जल्द ही अंत्योदय समितियों की घोषणा करेगी। यह समितियां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और गरीबों के लिए है।

काम पर जुटने के निर्देश
सीएम शिवराज ने भी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी स्वागत सत्कार में ही न लगे रहें। स्वागत सत्कार कराएं लेकिन जल्दी ही काम मे जुट जाएं। सीएम शिवराज ने कांग्रेस की टीम को घिसी-पिटी बताते हुए कहा कि कमल नाथ, दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। सीएम ने टीम भाजपा को एक जोश से भरी हुई बताया। सीएम ने कहा कि एसटी मोर्चा ने भेंट के तौर पर तीर कमान दिया है। इससे जनता की रक्षा करेंगे और माफिया को जमीन में गाड़ देंगे। गुंडे माफिया और देश द्रोहियों के दुश्मन हैं हम। जो बेटियों के खिलाफ कुचक्र रचेगा उसे हम मिटा देंगे। सफाई अभियान जारी रहेगा, बदमाश साफ कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पद से नहीं, अपने काम ओर मेहनत से बनता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि आपके आचार विचार कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श होंगे। सुशासन हमारे लिए नारा नहीं, बल्कि चरित्र और संदेश है। उन्होंने कहा, देश विरोधी ताकतों को प्रदेश की धरती से उखाड़ फेंकेंगे।

Share:

Next Post

बिजली मीटर के रीडिंग में मिली गलती तो होगी कार्रवाई

Mon Jan 18 , 2021
प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दी चेतावनी भोपाल। हर उपभोक्ता के मीटर वाचन पर निगरानी रखी जाए। किसी भी उपभोक्ता को मीटर वाचक की गलती के कारण रीडिंग के बिल की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। यदि ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित मीटर वाचक के साथ-साथ मैदानी अधिकारियों के खिलाफ […]