img-fluid

सेवा सेतु शिविरों 2379 हितग्राहियों को मिला लाभ

October 05, 2026

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत नगर निगम द्वारा शहर के 15 संभागों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में 2379 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीयन कराया। शिविरों में संबल योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।


  • वहीं रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार से 50 हजार रुपए तक के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। लाड़ली लक्ष्मी योजना, समग्र आईडी संशोधन, पात्रता पर्ची, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई नागरिक सेवाओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार आदि ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया। संभाग 1 में 214, संभाग 2 में 218, संभाग 3 रामपुर में 270, संभाग 4 में 117, संभाग 5 संजय गांधी मार्केट में 119, संभाग 6 दमोहनाका में 93, संभाग 7 में 42, संत रविदास भवन में 107, संभाग 9 में 219, संभाग 10 रांझी में 267, संभाग 11 चेतना मैदान में 273, संभाग 12 खलासी स्थित पुत्री स्कूल में 92, संभाग 13 में 115, संभाग 14 में 87 और संभाग 16 भानतलैया में 146 हितग्राही लाभान्वित हुए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved