आचंलिक

ग्राम धरमपूरी में 250 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने ली बीजीपे की सदस्यता

  • विधायक द्वारा दी गई कई सौगाते

आष्टा। ग्राम पंचायत सिद्धि गंज के ग्राम धर्मपुरी में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ष्की सक्रियता को देखते हुए व माननीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के कार्यों को देखते हुए विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 250 लोगों ने दामन थामा। इस अवसर पर विधायक जी ने धर्मपुरी गांव में 28 लाख की लागत से बनने वाली आंगनबाड़ी का भूमि पूजन भी किया और कई सौगात दी। वही जसमत से धरमपुरी व धरमपुरी से सिद्धिगंज तक रोड की व हेड पंप एवं श्री हनुमान मंदिर व श्री दुर्गा मंदिर मैं 50.50 हजार रुपए तथा 32 लाख रुपए की नल जल योजना की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने कहा कि यहां ग्राम धरमपुरी में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दूंगा।


इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल मान सिंह पटेल जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रताप जाट मंडल अध्यक्षए माधव आजाद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मान सिंह पटेल गवाखेड़ा, सेवालाल सोलंकी, मनोहर सिंह मालवीय जिला कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोचा, बजे सिंह पूर्व सरपंच, कुंजीलाल राठौर सेठ जावर जोड़, भेरु सिंह मालवीय समाजसेवी जावर, जीवन सिंह पूर्व जनपद सदस्यए दयाराम दुदवे, अनार सिंह खरतिया,लक्ष्मी नारायण वर्मा, राजेंद्र दरबार,सतीश पाटीदार पूर्व सरपंच खजूरिया कासम,नीरज सोलंकी, देवेंद्र राठौर, राजू धारवा, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच,महेंद्र सिंह काजले सरपंच, हरि सिंह ढकनी पूर्व सरपंच,मुकेश परमाल सरपंच राजेश जैनए रूप सिंह मालवीय अजय सिंह आज आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

2023 चुनावी समर का शंखनाद कमलनाथ करेंगे सीहोर से!

Sat Jan 7 , 2023
पहुचेंगे गणेश मंदिर, कांग्रेस की तैयारियां तेज सीहोर, कपिल सूर्यवंशी जाती हुई जनवरी से लेकर फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सीहोर कार्यक्रम संभावित है। इस आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियों में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि सीहोर जिला मु यालय पर […]