उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रामघाट पर 3 दिवसीय प्राकट्य पर्व शुरू

  • राम भक्ति से सराबोर हुआ शिप्रा का तट-ओडिसी नृत्य से किया श्रीरामाय नम:

उज्जैन। संस्कृति संचनालय द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रामघाट पर प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्व के दूसरे दिन शनिवार शाम को राम भक्ती की धारा बही। भोपाल की डॉ. दीप्ति गेडाम परमार व टीम ने राम भक्ति पर आधारति गायन की प्रस्तुति दी। डॉ. दीप्ति ने चार साल की उम्र में ही अपने पिता प्रकाश गेडाम से संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दी थी। आज की इस प्रस्तुति में गायन को उन्होंने अपने अनुभव की झलक दिखाई। आयोजन को विशेष मुकाम पर पहुंचाया। सुश्री रोजलीन सुंदार्ये पुरी द्वारा श्रीरामाय नम: की उड़ीसा यानी ओडिसी नृत्य की समूह प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य के दल ने खास तौर पर नवरात्र के तहत भगवान श्रीराम को नमन किया।


इन कलाकारों ने रामघाट के मंच पर अद्भत प्रस्तुति दी। उज्जैन के कुलदीप दुबे और उनके साथी कथक नृत्य की प्रस्तुत दी। आज 10 अप्रैल को इस समारोह का समापन हो रहा है। महानवमी पर प्रभु राम के प्राकट्य का उत्साह मनाया जाएगा। अप्पू कुट्टन केरल की श्रीराम अभिषेकम पर कथकली नृत्य की प्रस्तुति होंगी। सुरंजन-शुभम खंडालकर एवं साथी जो पुणे से आ रहे है, वे राम भक्ति के गीत से राम वंदना करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के 12 स्थलों पर प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जैन का भी चयन किया गया है। इसका समापन रविवार को होने जा रहा है। इस नई पहल को सभी ने काफी सराहा है

Share:

Next Post

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला... 12 बजते ही श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे घंटे-घडिय़ाल, हुई महाआरती

Sun Apr 10 , 2022
उज्जैन। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व आज पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। जैसे ही दोपहर में घड़ी में 12 बजे तो शहर के राम मंदिरों में घंटियों का नाद और शखों की ध्वनि के बीच भए प्रगट कृपाला दीनदयाला और जय-जय श्रीराम के जयकारे सुनाई देने लगे। […]