भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिए 3 कार्यकर्ता तैनात

  • उपचुनाव के लिए भाजपा का प्लान

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बूथ लेवल पर वोटर लिस्ट के पन्ने पर दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। सबसे पहले एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई थी, लेकिन प्लान बी के तहत एक पन्ना प्रमुख पर दो लोगों की तैनाती कर आधा पन्ना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा की बूथ प्लानिंग को फेल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस को चुनाव में सबक सिखाने की बात कही है। भाजपा ने बूथ स्तर पर अपना प्लान चेंज किया है। पन्ना प्रमुख के बाद अब एक पन्ने पर दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। पहले एक पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई थी। मतदाता सूची के पन्नों के आधार पर एक पन्ने पर भाजपा के 2 कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता पन्ने में दर्ज मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि बूथ स्तर पर हमारा एक-एक कार्यकर्ता तैयार है। भाजपा सरकार की 6 महीने की उपलब्धियों और किए गए विकास कार्यों को एक-एक मतदाता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भाजपा संगठन आधारित दल है और यहां पर एक-एक कार्यकर्ता काम करता है। इसलिए जमीनी स्तर पर हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस टॉर्च लेकर प्रत्याशियों को ढूंढ रही है। ऐसे में उनके बूथ कहां से मजबूत होंगे। हम पूरी सीटें जीत रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी बूथ लेवल पर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उसकी नजर भी हर एक वोटर पर है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त से सरकार भाजपा ने बनाई और अब नोट बांटकर वोटर को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। बूथ लेवल पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैनात है। हम भाजपा के किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। इस बार जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।

Share:

Next Post

फ्रेंच ओपन: सितसिपास ने बनाई अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह, जोकोविच से होगा सामना

Thu Oct 8 , 2020
पेरिस। पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास अपने करियर के दूसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में रूस के आंद्रेई रूबलेव को एक धीमी शुरुआत के बाद 7-5, 6-2, 6-3 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल से पहले 13 वीं वरीयता रूबलेव ने सितसिपास को पिछले दो टूर मुकाबलों में […]