विदेश

13 साल के बच्चे से गर्भवती हुई 31 साल की महिला, यौन अपराध के बाद भी नहीं होगी जेल

वॉशिंगटन। अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक महिला ने स्वीकार किया है कि उसने 13 साल के बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को बच्चे के साथ शारीरिक संबंध के लिए यौन अपराधी माना गया है। हालांकि महिला को जेल नहीं जाना होगा। इस पर पीड़ित बच्चे की मां ने नाराजगी जताई है।

बता दें कि कोलोराडो के फाउंटेन इलाके की पुलिस ने एंड्रिया सेरानो के खिलाफ बच्चे का यौन शोषण करने करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। साल 2022 में एंड्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला के वकील और अभियोजन पक्ष के वकील में एक डील हुई है, जिसके तहत महिला को यौन अपराधी तो माना गया है लेकिन महिला को इस अपराध के लिए जेल नहीं होगी। एंड्रिया सेरानो ने भी इस डील को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होगी।


गौरतलब है कि जिस वक्त एंड्रिया को गिरफ्तार किया गया था, वह गर्भवती थी और बाद में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। वहीं पीड़ित बच्चे की मां ने इस डील पर नाराजगी जताई है। पीड़ित की मां ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे बेटे का बचपन चुरा लिया गया है। अब वह एक पिता है।

वह पीड़ित है और अब उसे पूरी जिंदगी इसी के साथ जीना पड़ेगा। पीड़िता की मां ने कहा कि अगर इस मामले में ऐसा होता कि पीड़ित एक लड़की होता और आरोपी कोई पुरुष तो यकीनन सजा अलग होगी। चूंकि आरोपी एक महिला है इसलिए उसके प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है।

Share:

Next Post

विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर आया Vivek Agnihotri का रिएक्शन, याद दिलाई वर्षों पुरानी बात

Sun Mar 5 , 2023
डेस्क। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। इन फोटोज और वीडियोज में दोनों की सादगी देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी। अब इस पर कश्मीर […]