जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

जुलाई में 4 ग्रहों का होगा परिवर्तन… राशियों पर क्या होंगे परिणाम

25 जून से 24 जुलाई तक आषाढ़ का महीना रहेगा। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत अधिक महत्व होता है। इस माह में देवशयनी एकादशी भी पड़ती है। देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। ज्योतिष के नजरिए से भी ये माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं आषाढ़ के माह में किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है और किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।


7 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन
7 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा।

16 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन
16 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा।


17 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन
17 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से सबसे अधिक प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा।

20 जुलाई को मंगल का राशि परिवर्तन
20 जुलाई को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल इस दिन कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा।

Share:

Next Post

इन्दौर में जुलाई में 34 डिग्री पार

Sun Jul 4 , 2021
गर्मी से दिन तो दिन रात भी हुई बेचैन , फिर से मानसून सक्रिय , मिलेगा सुकून इंदौर। जुलाई (July) का महीना (month) सुहाना मौसम ( pleasant weather) लेकर आता है, लेकिन इस बार मौसम (weather) लगातार गर्म बना हुआ है। जुलाई (July) के पहले सप्ताह में पारा 34 डिग्री को पार कर रहा है। […]