खेल मध्‍यप्रदेश

एशियन गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ियों का चयन

– अकादमी के 19 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल (Bhopal)। आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो (Hangzhou of China) मे 19वीं एशियन गेम्स-2022 (19th Asian Games-2022) की शुरूआत होगी। इस बार एशियन गेम्स (Asian Games) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 43 खिलाड़ी (43 players) विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था।

जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं ऐशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11, स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3, मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी जो अकादमी के एसोसिएट मेम्बर है भारतीय टीम में शामिल है।


एशियन गेम्स के चयनित म.प्र. अकादमी के खिलाड़ी
इस वर्ष चीन के हांग्जो में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज्यादा वाटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें केनो सलालम – शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा। सेलिंग – नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर। कयाकिंग-कनोईंग – अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पेरा केनो)। रोईंग – रूक्मणी दांगी। घुड़सवारी में मध्यप्रदेश अकादमी के राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला का चयन एशियन गेम्स के लिये किया गया है। शूटिंग ईवेंट में मध्यप्रदेश अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जुडो (ब्लाईंड जूडो केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेम्बर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी (अकादमी के बाहर के)
इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स मे अकादमी के बाहर के 11 मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी साप्ट टेनिस), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), दमिता देवी (क्याकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट), भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जुडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम (कयाकिंग – कनोईंग) मे चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम मे चयन हुआ है। इसमें महिला हॉकी टीम मे मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरूष हॉकी मे विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।

Share:

Next Post

वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम में वापसी करेंगे केन विलियमसन

Tue Sep 5 , 2023
वेलिंगटन (Wellington)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Veteran batsman Kane Williamson) लम्बे समय के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के लिए न्यूजीलैंड की टीम में निश्चित तौर पर वापसी […]