उत्तर प्रदेश देश

लखनऊ में 50 महिलाएं रखेंगी अधूरा करवा चौथ का व्रत, जानिए वजह

लखनऊ। देशभर में सुहागनें करवा चौथ का व्रत (karva chauth fasting) गुरुवार को रखेंगी। हाथों में मेंहदी और सोलह श्रृंगार (henna and sixteen makeup) कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास (anhydrous fasting) करेंगी। हालांकि लखनऊ (Lucknow) में 50 महिलाएं ऐसे होंगी जो अधूरा करवा चौथ का व्रत (incomplete karva chauth fast) करेंगी। ये महिलाएं व्रत तो करेंगी लेकिन इन्हें अपने पति का दीदार नहीं होगा। दरअसल ये महिलाएं कैदी हैं जो जेल में रहते हुए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जेल प्रशासन (prison administration) ने भी महिला कैदियों की आस्था को देखते हुए व्रत की पूरी तैयारी कर ली है।

जिला जेल में बंद 50 महिला कैदी गुरुवार को चार दीवारी के भीतर करवा चौथ पर व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी। यह महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। महिलाओं ने घर वालों से करवा व अन्य पूजन सामग्री मंगवा ली है। इनमें से 10 महिलाएं पहली बार जेल में करवा चौथ मना रही हैं।


जेल प्रशासन ने करवा चौथ के लिए महिला बैरक के बाहर सर्किल में पूजन के इंतजाम किये हैं। बैरकों की सभी महिलाएं पूजा करेंगी। मंगलवार को कई मुलाकातियों ने जेल में बंद पत्नियों को सामग्री मुहैया करायी। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि करवा चौथ मनाने वाली महिलाएं सर्किल में पूजा पाठ करेंगी, इसके लिए अलग से इंतजाम किए हैं। यह महिलाएं निगरानी में पूजा करेंगी। उसके बाद बैरक बंद होगी। करीब आधा दर्जन महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं।

Share:

Next Post

PM मोदी ने बताई महाकाल लोक की विशेषताएं, उज्जैन की खासियत का भी किया जिक्र

Tue Oct 11 , 2022
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार शाम 856 करोड़ रुपये की लागत वाली भव्य और दिव्य (gorgeous and divine) महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना ‘श्री महाकाल लोक’ (Mahakal Lok) के पहले चरण का उद्घाटन (inauguration of phase one) किया। मध्य प्रदेश की उज्जैन स्मार्ट सिटी (Ujjain Smart City) के तहत 856 […]