भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

6 हजार लोग जाएंगे हज… 4 हजार को अभी भी मिल सकता है मौका

भोपाल। मध्यप्रदेश से करीब 6 हजार खुशनसीब हज पर जाएंगे। सेंट्रल हज कमेटी ने इनके नाम तय कर दिए है। प्रतीक्षा सूची के 4 हजार लोगों में से भी किसी की किस्मत खुल सकती है। सेंट्रल हज कमेटी से इस बार हज कोटा और कुर्रा एक साथ हुआ। सभी प्रदेशों को हज सीटें बांटने के साथ हजयात्रियों का चयन हो गया। देर रात हजयात्रियों को मैसेज भेजे गए हैं। बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं जोकि पहली बार हुआ है। दस सालों में यह सबसे ज्यादा संख्या है।



प्रदेश से कुल 10565 लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था, करीब चार हजार लोग प्रतीक्षा सूची में – प्रदेश से हजयात्रा पर कुल 5892 लोग जाएंगे जबकि करीब चार हजार लोग प्रतीक्षा सूची में हैं। प्रदेश से कुल 10565 लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था। इस बार प्रक्रिया देर से शुरू की गई थी। देर रात सें शुरू हुई कम्प्यूटराइज कुर्रा की प्रक्रिया शनिवार सुबह तक चली। इस बीच सर्वर में भी रुकावट आई जिससे लोग परेशान हुए।

बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं
प्रदेश हज कमेटी के सीईओ शाकिर अली जाफरी ने बताया पिछले साल 1700 सीटों का हज कोटा मिला था। अतिरिक्त कोटे को मिलाकर कुछ संख्या करीब चार हजार हो गई। आरक्षण में बिना मेहरम 128 महिलाएं, 604 बुजुर्ग सत्तर साल से अधिक उम्र वाले हजयात्रा पर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 604 है। इन्हें आरक्षण है। बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं जोकि पहली बार हुआ है।

 

Share:

Next Post

सड़क किनारे पड़े हुए बीमार बुजुर्गों की सेवा करता है लक्ष्मी नारायण आनंदम क्लब

Mon Apr 3 , 2023
कौन कहता है के हर शख़्स फ़रिश्ता हो जाए, आदमी थोड़ा तो इंसान के जैसा हो जाए। ये सात दोस्तों का ऐसा ग्रूप है जिन्हें हम आज के मतलबी और मफाद परस्त दौर के फरिश्ते कह सकते हैं। कऱीब दस बरस पेले मोहन सोनी के दिमाग मे आया के सड़क किनारे पड़े रहने और दर-दर […]