img-fluid

₹200 के लकी ड्रॉ में 6 साल के मेदांश की चमकी किस्मत, इनाम में मिली फॉर्च्यूनर कार

October 28, 2026

बुरहानपुर। किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, कहा नहीं जा सकता। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां छह साल के बच्चे मेदांश रायकवार (Medansh Raikwar) के नाम लकी ड्रॉ में फॉर्च्यूनर कार (Fortuner car) का प्रथम पुरस्कार निकला। खास बात यह है कि करीब एक साल पहले उसके नाम का कूपन उसकी दादी किरण रायकवार ने गरबा कार्यक्रम के दौरान खरीदा था। बच्चे के नाम कार निकलने की खबर से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

बुरहानपुर के सीलमपुरा निवासी मेदांश रायकवार को श्री सरकार धाम आभापुरी की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में फॉर्च्यूनर कार मिली है। इस अप्रत्याशित जीत के बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने जश्न मनाया।

दादी ने पोते के नाम से खरीदा था कूपन

मेदांश की दादी किरण रायकवार ने बताया कि करीब एक साल पहले वह आभापुरी धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने लकी ड्रॉ का एक कूपन खरीदा और उस पर अपने छह साल के पोते मेदांश का नाम लिख दिया।



  • उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पोते के नाम से खरीदा गया यह कूपन परिवार के लिए इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगा। बाद में जब लकी ड्रॉ में मेदांश के नाम प्रथम पुरस्कार निकलने की जानकारी मिली, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

    फॉर्च्यूनर कार मिलने के बाद मेदांश का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिवार ने कार की पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने बच्चे को बधाई दी।

    परिवार के मुताबिक, कूपन गरबा कार्यक्रम के दौरान खरीदा गया था, जबकि लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित होने और कार सौंपने की प्रक्रिया बाद में पूरी हुई। छह साल के मेदांश के नाम फॉर्च्यूनर कार निकलने का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • चार साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार का फीका प्रदर्शन, तीन मैचों में 139 रन लुटाए और मिला सिर्फ एक विकेट

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team)के अनुभवी तेज गेंदबाज (Fast bowler)भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket)में चार साल बाद वापसी अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेरठ के 36 वर्षीय गेंदबाज को शुरुआती तीन मुकाबलों में अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved