img-fluid

31 दिन में तैयार हुए 65 इंजन, जानिए रेलवे के इस कारखाने ने कैसे तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

August 01, 2026

नई दिल्ली। रेलवे के इंजन निर्माण में जुलाई का महीना रिकॉर्ड के नाम रहा। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने 65 इलेक्ट्रिक रेल इंजन तैयार कर अब तक का सबसे बड़ा मासिक उत्पादन दर्ज किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में एक माह के भीतर बरेका द्वारा किया गया अब तक का सर्वाधिक रेल इंजन उत्पादन है।

जुलाई के दौरान बरेका ने भारतीय रेलवे के लिए 44 डब्ल्यूएजी-9एचसी (WAG-9HC) मालगाड़ी इंजन, 13 डब्ल्यूएपी-7 (WAP-7) यात्री इंजन और 8 अमृत भारत इलेक्ट्रिक इंजन तैयार किए। रेलवे के मुताबिक, यह उपलब्धि कारखाने की उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।


  • बरेका वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित 468 विद्युत रेल इंजनों के उत्पादन लक्ष्य को भी निर्धारित समय से पूर्व तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ प्राप्त करेगा। यह नई उपलब्धि न केवल बरेका की उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता का परिचायक है, बल्कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।

    Share:

  • अभिजीत दीपके की फिर बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के चपेट में आए CJP संस्थापक

    Sat Aug 1 , 2026
    छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें पूरे दिन आराम करने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दीपके अपने घर के पार्किंग एरिया में लोगों से मिलने आए थे। इसी दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved