
डेस्क: इस साल बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कई फिल्मों के क्लैश देखने को मिल चुके हैं. जिनमें से कुछ टल भी गए, तो कुछ आने वाले महीने में होंगे. जिसके लिए पहले ही तैयारी हो चुकी है. इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ का सीक्वल आ रहा है, जिसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. पर टेंशन की बात है कि इसका सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से क्लैश होगा. इसी बीच मेकर्स ने सॉलिड अपडेट दे दिया है. दरअसल इमरान की फिल्म ‘आवारापन 2’ का शूट कंप्लीट हो गया है. वो लिखते हैं- ”OGs जानते हैं कि यह सिर्फ फिल्म का शूट खत्म होना नहीं है. वो आपके लिए लौट रहा है.”
इस बार ‘आवारापन 2’ के अलावा जिस हैशटैग का इस्तेमाल किया है, वो ‘शिवम रिटर्न्स’ है. 14 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी, जिससे एक दिन पहले सनी देओल की फिल्म आएगी. दरअसल इस फिल्म को विशेष भट्ट ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस बार इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी काम कर रही हैं. जिन्हें पहले तस्वीरों पर मेकर्स टैग भी कर चुके हैं. यह एक बड़ी फिल्म है, जिससे उम्मीदें भी ज्यादा है. क्योंकि पहले पार्ट ने भी फैन्स का दिल जीता था.
जी हां, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का शूट पूरा हो गया है. फिल्म को रिलीज होने में भी अभी 2 महीने का वक्त बाकी है. ऐसे में पोस्ट प्रोडक्शन के लिए मेकर्स के पास पूरा-पूरा वक्त है. इस फिल्म का शूट राजस्थान और साउथ ईस्ट एशिया में हुआ है. बताते चलें कि इस पिक्चर का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. साथ ही बिलाल सिद्दीकी ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है. इसे लेकर पहले भी विशेष भट्ट बात कर चुके हैं. तब विशेष भट्ट ने कहा था कि शिवम के किरदार को इमरान पहले भी बखूबी निभा चुके हैं, ऐसे में फिर उसमें ढलने के लिए वक्त नहीं लगा. दिशा पाटनी के फिल्म में आने से कुछ नई संभावनाएं भी बन रही हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved