img-fluid

इंदौर: कोरियर के जरिए भेजे गए सोने में बड़ी गड़बड़ी, 791 ग्राम सोने के पार्सल में से 271 ग्राम सोना गायब

September 06, 2026

इंदौर। इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में कूरियर के जरिए भेजे गए सोने के पार्सल में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई से इंदौर भेजे गए करीब 791 ग्राम सोने के पार्सल में से लगभग 271 ग्राम सोना गायब मिला। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सराफा थाना क्षेत्र के व्यापारी दिनेश सोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, मुंबई स्थित शॉर्टसिप ज्वैलर्स से बीवीसी कूरियर सर्विस के माध्यम से करीब 791 ग्राम सोना ऑनलाइन कूरियर कराया गया था।


  • पार्सल इंदौर पहुंचने के बाद जब उसे खोला गया तो उसमें करीब 271 ग्राम सोना कम मिला। बताया जा रहा है कि पार्सल में करीब 11 सोने की चेनें मौजूद नहीं थीं। इसके बाद दिनेश सोनी ने पूरे मामले की शिकायत सराफा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। कूरियर के दौरान पार्सल किन-किन स्थानों से होकर गुजरा, उसकी पैकिंग और डिलीवरी के दौरान किन लोगों की भूमिका रही, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। गायब हुए सोने की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे वैधानिक कार्रवाई करेगी।

    Share:

  • चंदन नगर क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 1.89 लाख की ऑनलाइन चपत बिना एसएमएस 6 किस्तों में साफ की रकम

    Sun Sep 6 , 2026
    इंदौर। शहर में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर साइबर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में रहने वाले एक युवक के साथ शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 1 लाख 89 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved