img-fluid

September 06, 2026

इंदौर…..

स्लग – क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी गब्बर गिरफ्तार,देवास से दबोचा…..

​एंकर – अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पूर्व में पकड़े गए आरोपियों के फरार साथी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवास में कपड़े की दुकान चलाता है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

​वीओ – मामला स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास का है, जहां मई माह में क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर देवास निवासी सरफराज और अमन को 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने देवास निवासी गब्बर उर्फ राजकुमार का नाम कबूला था, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।​क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए आखिरकार आरोपी गब्बर को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से ड्रग्स के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज, अन्य सप्लायरों व ग्राहकों के बारे में पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि इंदौर क्राइम ब्रांच इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के 65 मामलों में 139 आरोपियों को गिरफ्तार कर पौने चार करोड़ रुपये से अधिक का नशीला पदार्थ जप्त कर चुकी है।

बाइट…. राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved