img-fluid

जल संकट के विरोध में वार्ड 77 के रहवासियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बिलावली तालाब को नर्मदा जल से भरने की मांग

November 22, 2026

इंदौर। शहर के वार्ड क्रमांक 77 स्थित लिंबोदी क्षेत्र में गहराते जल संकट के विरोध में रविवार को रहवासियों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। रहवासियों की प्रमुख मांग है कि बिलावली तालाब को नर्मदा जल से भरा जाए, ताकि क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान हो सके।

प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने प्रशासन से मांग की कि आगामी 15 दिनों के भीतर क्षेत्र में पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि स्थायी व्यवस्था संभव नहीं हो पाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सरकारी टैंकरों के माध्यम से वार्ड क्रमांक 77 के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाया जाए।


  • रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। पानी प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसकी समुचित व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दौरान नरेश सिहाग, देवेंद्र वर्मा, सचिन भंडारी, आशीष शुक्ला, आनंद गर्ग, पराग सोनी एवं शैलेन्द्र असाटी सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

    नरेश सिहाग ने बताया कि जनता अपनी मांगों को लेकर एकजुट है और संघर्ष जारी रहेगा। आगामी रविवार को एक बार फिर क्षेत्र के रहवासियों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी और आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    Share:

  • Sun Nov 22 , 2026
    इंदौर…… स्लग – आधी रात को कार में तोड़फोड़….. महालक्ष्मी नगर में अज्ञात व्यक्ति ने फोड़ा कार का कांच….. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात… पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी…. एंकर – इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। महालक्ष्मी नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

    ❯

    ❯

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved