img-fluid

इन 5 फलों के सेवन से बढ़ जाता है ब्‍लड शुगर लेवल

August 28, 2020

किसी भी बीमारी में दवाओं के साथ आपकी डाइट का भी बेहद महत्व होता है। ऐसे में दवाएं भी तभी असर करती हैं, जब आप अपनी डाइट का जिम्मेदारी के साथ चुनाव करें। डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अहम होता है ब्लड शुगर लेवल को मेंटेंन करना। यही वजह है कि इसके मरीजों को खान-पान को लेकर खास सावधानी बरतनी पड़ती है।

लीची

लीची भी हाई शुगर लेवल वाले फ्रूट्स में से एक है। एक कप लीची में 29 ग्राम नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हुए आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

अंगूर

एक कप अंगूर खाने पर शरीर में 23 ग्राम शुगर जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस फल को सीमित मात्रा में खाना ही आपके लिए बेहतर है।

आम

एक आम में ही करीब 45 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज के लिए दो आम भी बहुत खतरनाक है।

केला

केले को एनर्जी फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह शुगर लेवल को बढ़ाते हुए तुरंत शरीर को बूस्ट देता है। इसकी यही क्वॉलिटी डायबिटीज के मरीजों के लिए खराब है क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ता है।

चेरी

एक कप चेरी में 18 ग्राम शुगर होती है। मीठी चेरी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक है।

Share:

  • विदेशी बाजारों में सोना फिर हुआ सस्ता , जानिए क्या और कब तक असर पड़ेगा भारतीय बाज़ारो में

    Fri Aug 28 , 2020
    नई दिल्ली। लोखड़ौन के दौरान सबसे भरी असर सोने पर देखा गया। लेकिन अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखि गयी। फेडरल रिजर्व के पॉजिटिव सकारात्मक रुख में महंगाई से निपटने और नौकरियों बढ़ाने पर जोर देने का असर बाजार में देखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved