
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों का लगातार प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने नुकसान की जमीनी हकीकत का जायजा ले लिया है। अब वे आला अफसरों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्त दौरे कर रहे हैं। मंत्रालय से आला अधिकारी भी एक-दो दिन के भीतर जिलों के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री आज बाढ़ को लेकर अफसरों के साथ बैठक करने जा रहे है। इसी के साथ वे चुनिंदा अफसरों को अलग-अलग जिलों में जाने के लिए निर्देश दे सकते हैं। आला अधिकारी उन गांवों में भी पहुंचेंगे, जो बाढ़ की चपेट में आए हैं। आला अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अमला मौजूद रहेगा। बाढ़ प्रभावित जिलों से लौटकर अफसर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved