भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा लगातार रणनीति बना रही है। पार्टी नेताओं की नाराजगी और संभावित बगावत को रोकने के लिए देर रात जहां सभी मंत्रियों को बुलाकर चुनाव पर चर्चा की गई और अपने कार्य में सक्रिय रहने के निर्देश जारी किए, वहीं भाजपा ने एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी क्षेत्रों में चल रही पार्टी नेताओं की नाराजगी को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सभी सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेता व पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इन सभी नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा व अन्य कार्य सौंपे जाएंगे।
हम गद्दार नहीं खुद्दार… महेन्द्र सिसौदिया
कल सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री महेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद हमें गद्दार कहा गया। हम गद्दार नहीं खुद्दार हैं। हम जनता के लिए सडक़ों पर उतरे थे। हम तो पहले भी मंत्री थे और अब भी मंत्री हैं।
कांग्रेस में जो बचे वो भी भाजपा में आ जाएंगे : राजपूत
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने गोविंद राजपूत ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी में बचे ही कितने लोग हैं। जो बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। अर्थव्यवस्था को लेकर तीसरा वीडियो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि जीडीपी में इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे का मुख्य कारण ‘गब्बर सिंह टैक्स’ […]
खरगोन। खरगोन शहर (Khargone City) में रविवार भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक महिला पुरुष दोनों को बिना वाहनों के कर्फ्यू में छूट दी गई। इस संबंध में अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा (Collector SS Mujalda) ने आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार सभी सेवाओ के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस (bank and post […]
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सीधे इंदौर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अब एक बड़ी सुविधा हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट पर भी अब ई वीजा मान्य होगा। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर वीजा की फिजिकल कॉपी होना अनिवार्य था। इस विषय में सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी और इसके बाद […]
लखनऊ । आयकर विभाग की टीम (Income Tax department team) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) के ओएसडी (OSD) रहे जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू, सपा प्रवक्ता मऊ निवासी राजीव राय और मैनपुरी के मनोज यादव समेत कई लोगों […]