img-fluid

Anurag Kashyap V / S Payal Ghoshः ऋचा चड्ढा ने क्यों कही लिगल एक्शन लेने की बात

September 21, 2020


मुंबई। एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शौषण के आरोप लगाए हैं। पायल घोष ने दावा किया कि 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ अनुराग कश्यप के संबंध रहे हैं। इनमें पायल ने ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल बताया। अब पायल के इन्हीं आरोपों पर ऋचा चड्ढा ने प्रेस रिलीज जारी कर अपना पक्ष रखा है।

https://www.instagram.com/p/CFYCDmhj37W/?utm_source=ig_embed

ऋचा के बयान में उनके वकील की तरफ से सभी आरोपों को गलत बताया गया है। लिखा है- जिस तरह से ऋचा का नाम इस पूरे विवाद में झूठे और अनावश्यक तरीके से घसीटा जा रहा है उसकी हम निंदा करते हैं। ऋचा का मानना है कि अगर किसी के साथ सच में गलत हुआ हो तो उसके साथ न्याय होना चाहिए। महिलाओं को सम्मान और उन्हें बराबरी देने के लिए कई सारे कानून भी बनाए गए हैं।
”इस सभी अधिकारों का किसी भी महिला को दूसरी महिला को हैरेस करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर जो दावे पूरी तरह से गलत और निराधार हो। ऋचा के वकील ने प्रेस रिलीज में बताया कि उन्होंने झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऋचा सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।”
अनुराग कश्यप पर मीटू के तहत आरोप लगने के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है। एक तरफ जहां तापसी पन्नू, गुनीत मोंगा, अंजना सुखानी, सुरवीन चावला, अनुभव सिन्हा और मोहम्मद जीशान डायरेक्टर के सपोर्ट में आए हैं, वहीं कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप को अरेस्ट करने की मांग की है। इस पूरे विवाद पर अनुराग कश्यप का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पायल घोष के आरोपों को गलत और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

 

Share:

  • मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान को किया विश…

    Mon Sep 21 , 2020
    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर खान 21 सिंतबर को 40वां साल हो गई हैं। करीना का फैबुलस 40वां जन्मदिन उनके परिजनों ने काफी धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved