img-fluid

रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में दिखीं गौहर खान

September 22, 2020

सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसके मेकर्स और सलमान खान ने एक प्रोमो के जरिए बताया कि बिग बॉस 14 अगले महीने 3 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। शो में शमिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को मुंबई के एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। इस बीच शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में बिग बॉस के जीत चुके कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।
वहीं इस शो बिग बॉस 14 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। वे 3 अक्टूबर को शो के होने वाले प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो के ऑनएयर से पहले मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें गौहर खान एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
वीडियो में गौहर खान कहती हैं, ‘जिंदगी का खेल हो या फिर बिग बॉस का, मैंने साथ दिया हमेशा सच और सही का। 2020 का लॉकडाउन जो कर लिया पार, लगता है अब हर चुनौती मानेगी हार। मगर अब इस घर में न होगी कोई मुश्किल आसान क्योंकि आने वाला है यहां अनदेखा तूफान।

विदित हो कि इससे पहले बिग बॉस 14 के एक प्रोमो में हिना खान नजर आई थीं। वीडियो में हिना कहती हैं, ‘दिल से जुड़ा रिश्ता कभी तोड़ा नहीं, जिसने दिल दुखाया उसे कभी छोड़ा नहीं। करती रही रिश्तों की कद्र और बगैर ट्रॉफी जीते बन गई विनर। इसी जिद्दी दिल ने लॉकडाउन 2020 को भी करा दिया पार मगर अब सीन पलटेगा।’
कोरोना को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने बिग बॉस के घर में खास व्यवस्था की है। इस बार शो में फिजिकल टास्क नहीं होंगे। कंटेस्टेंट्स पहले की तरह बेड शेयर नहीं करेंगे। इस बार बिग बॉस के घर में डबल बेड नहीं होंगे। इसके साथ ही घर में कोई भी ग्लास और प्लेट शेयर नहीं करेगा। शुरुआती दिनों में ऐसा कोई भी टास्क नहीं रखा जाएगा ताकि कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को छूना न पड़े।

Share:

  • उपसभापति हरिवंश बैठेंगे एक दिन के उपवास पर, लिखा सभापति को पत्र

    Tue Sep 22 , 2020
    धरना दे रहे सांसदों को पिलाई चाय जारी रहेगा धरना कांग्रेस सांसद नई  दिल्‍ली। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान रविवार को राज्‍यसभा में कृषि विधेयकों पर काफी हंगामा देखने को मिला था। कुछ राज्‍यसभा सदस्‍यों ने उपसभापति हरिवंश के साथ अमर्यादित आचरण तक किया। इसके बाद 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved