
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 482 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 3347 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 59798 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 3347 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2838 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 24006 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 20 है। आज दिनांक तक कुल 565 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4597 हो गई है।
आज 334 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 18844 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved