– शहर के मंदिरों में आज सुबह से शाम तक होंगे विशेष अनुष्ठान इन्दौर। आज अधिक मास की पूर्णिमा पर आज कई योग बन रहे हैं वृद्धि व विजयी योग जैसे शुभ संयोग में आज शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लेकर सायंकार तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भगवान का अभिषेक कर कथा आयोजित होगी।
हिन्दी पंचाग के अनुसार, अधिक मास की पूर्णिमा का दिन गुरुवार है मलमास में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करने, स्नान और दान का विधान है। पूर्णिमा के दिन या एक दिन पूर्व लोग श्री सत्यनारायण व्रत करते हैं तथा उनकी कथा का श्रवण करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण लोग नदी या सरोवर में स्नान नहीं करेंगे। ऐसे में आप घर पर ही स्नान, दान आदि करें। यह है पूर्णिमा का महत्व
अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व इसलिए है कि यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है। मलमास में भगवान विष्णु की पूजा करना मंगलकारी होता है और पूर्णिमा के दिन उनके ही श्री सत्यनारायण अवतार की पूजा की जाती है।
चंडीगढ़ । पंजाब के विभिन्न स्थानों से मोर्चे के लिए निकले अकालियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल के निवास के समक्ष एकत्र होना है। चंडीगढ़ के क्षेत्र में धारा 144 लागू है, इसलिए पुलिस ने पंजाब से दाखिल होने वाले सभी […]
इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Congress President Kamal Nath) ने संगठन की मजबूती के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Mahila Congress President) पद पर काबिज जय तिवारी (Jai Tiwari) को हटाते हुए महिला कांग्रेस नेत्री साक्षी शुक्ला डागा (Sakshi Shukla Daga) को नियुक्त किया है। लम्बे समय से […]
इंदौर। पुलिस (Police) से बचने के लिए तीन सटोरिए फेरीवालों की तरह सडक़ पर चलते-चलते सट्टा ले रहे थे, लेकिन गिरफ्त (Arrest) में आ गए। हीरानगर टीआई सतीश पटेल ने बताया कि लवकुश विहार सब्जी मंडी के पास से दीपेश भाटी निवासी जगजीवनराम नगर, गौरव राजगुरु निवासी शिवाजी नगर और निर्मल पाल निवासी स्कीम नंबर […]
इन्दौर। आज सुबह इन्दौर आ रहा एक दूध वाहन ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़़ गया। दूध वाहन में सवार तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा तड़के धरमपुरी बायपास पर हुआ। पुलिस ने बताया कि हिंगोनिया गांव का किसान छगन पिता अमरसिंह और शाहदा गांव के शिव पिता प्रहलादसिंह और […]