img-fluid

इंदौर: 118 दिनों के शयनकाल के बाद कल जागेंगे देव

November 19, 2026

  • घर-परिवार में शुरू होगे मांगलिक कार्य… बजेंगे बैंड, गूंजेंगी शहनाइयां
  • देवताओं का निद्रा काल (चातुर्मास) 25 जुलाई से 20 नवंबर तक का रहा
  • इस माह में नवम्बर में 5 व आगामी दिसम्बर में 7 श्रेष्ठ वैवाहिक मुहूर्त ही

इंदौर। चार महीने के चातुर्मास (Chaturmas) व 118 दिनों के शयनकाल (Bedtime) के बाद कल देवउठनी एकादशी (Devutthani Ekadashi) पर देवता जागेंगे और एक बार फिर से घर-परिवार में मांगलिक कार्यों (auspicious events) और वैवाहिक आयोजनों की शुरुआत होगी। तिथि के क्षय के कारण स्मार्त-शैव परंपरा के गृहस्थ श्रद्धालु 20 को दशमीयुक्त एकादशी के दिन व्रत रखेंगे। वहीं वैष्णव परंपरा के श्रद्धालु 21 नवम्बर को व्रत करेंगे।


  • शहर के राम-जानकी मंदिर गोराकुंड, श्री वेंकटेश्वर लक्ष्मी देवस्थान छत्रीबाग, प्राचीन पंढरीनाथ मंदिर, गोपाल मंदिर, गीता भवन, मां अन्नपूर्णा मंदिर, विद्याधाम, हंसदास मठ सहित अन्य देवालयों में अनुष्ठानों और तुलसी विवाह के साथ देवताओं को जगाया जाएगा। देवउठनी एकादशी से विवाह, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा जैसे शुभ संस्कारों का सिलसिला प्रारंभ होगा। हालांकि इस बार विवाह के शुभ मुहूर्त सीमित हैं। नवम्बर से मार्च तक अलग-अलग तिथियों में शहनाइयां गूंजेंगी और मांगलिक आयोजनों की रौनक शहर में दिखाई देगी। जनवरी में सबसे कम तो फरवरी में सबसे ज्यादा शादियों के मुहूर्त हैं। आचार्य पंडित नवीन उपाध्याय ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से विवाह यज्ञोपवीत, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। देवउठनीएकादशी को देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी तिथि 20 नवम्बर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी और 21 नवम्बर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि और स्मार्त परंपरा के अनुसार 20 नवम्बर को व्रत रखा जाएगा। वहीं वैष्णव संप्रदाय के कुछ श्रद्धालु 21 नवम्बर को एकादशी मनाएंगे। चातुर्मास के समाप्त होते ही विवाह, यज्ञोपवीत, प्राण-प्रतिष्ठा, गृह आरंभ, गृह वास्तु और नए उद्योग का श्रीगणेश आदि कार्यों का आरंभ हो जाएगा।

    सायंकाल तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाएगी
    हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि देवउठनी ग्यारस पर तुलसी माता का विवाह शालिग्राम से करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। इसी के तहत कल सायंकाल भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह कराया जाएगा। मंगल गीत गाए जाएंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, वहीं शालिग्रामजी को विष्णुजी का प्रतीक बताया जाता है। इसी वजह से तुलसी माता और शालिग्रामजी के विवाह को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

    ग्यारस के बाद नवंबर में सिर्फ चार दिन ही बजेगी शहनाई
    देवउठनी ग्यारस के बाद नवंबर माह में केवल चार और दिसंबर में सात शुभ विवाह मुहूर्त होने से शादी समारोहों से जुड़े कारोबारियों में थोड़ी चिंता बढ़ गई है, लेकिन आशा है कि इन मुहूर्तों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर शादियां होंगी। पंचांगों के अनुसार नवंबर में 21, 24, 25 व 26 तारीख को ही शुभ विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त निकलकर आ रहे हैं तो दिसंबर में भी 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को वैवाहिक मुहूर्त है। 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू होगा, जिसके बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved