
भोपाल। उप्र के हाथरस में दुष्कर्म पीडि़ता के साथ प्रशासन द्वारा किए गए घिनौने कृत्य को लेकर देश भर में विरोध जारी है। महिलाएं सड़कों पर हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय द्वारा ट्वीट पर उप्र सरकार का विरोध करते हुए हाथरस दुष्कर्म पीडि़त की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है। इसको लेकर भाजपा आईटी सेल ने दिग्विजय के खिलाफ ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मप्र भाजपा आईटी संयोजक शिवराज सिंह डाबी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विटर एकाउंट पर हाथरस की पीडित बालिका की तस्वीर सार्वजनिक करने के खिलाफ पुलिस अधिक्षक ग्वालियर को शिकायत दर्ज कराई है। दिग्विजय ने ट्विटर एकाउंट पर पीडि़त बालिका की तस्वीर पोस्ट कर सार्वजनिक की। डाबी ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर धारा 228 (क) और 420 के तहत मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved