
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों दल ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं, एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इसके बावजूद दोनों प्रमुख दलों का फोकस किसान को लुभाने पर ज्यादा है। चुनावी सभाओं में दोनों दलों के नेता किसानों की भलाई के लिए काम करने का ऐलान कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर कर्जमाफी का वचन दे रही है। जबकि भाजपा किसानों के लिए बेतहतर नीति बनाने, फसल बीमा का सरलीकरण, सरकारी बीमा कंपनी बनाने और नए किसान बिल से किसानों को फसल बेचने जैसी आजादी देने का संकल्प पत्र लेकर आ रही है। उपचुनाव में भाजपा एक ओर जहां कांग्रेस के खिलाफ कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगा रही। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा 2018 की तरह उपचुनाव में भी कर्जमाफी का ऐलान कर दिया है। कमलनाथ ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सरकार आई तो शेष किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करेंगे। वहीं दूसरे ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को फसल बीमा की राशि हर हाल में दिलाएंगे। कांग्रेस सरकार ने किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम तक जमा नहीं किया था। भाजपा सरकार ने आते ही प्रीमियम जमा किया और किसानों को फसल बीमा दिलाया। जिन किसानों को बीमा नहीं मिला है,्र उन्हें बीमा दिलाया जाएगा। इसके लिए फिर से बीमा दावे की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिवराज ने ऐलान किया है कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved