उज्जैन/नागदा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत की पुत्रवधू एवं पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत की पत्नी चंद्रकला गेहलोत का शनिवार रात लगभग एक बजे लगभग 45 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन हो गया। ह्रदयाघात से निधन होना बताया जा रहा है।
इस खबर के बाद देर रात से ही मंत्री गेहलोत के निवास स्थान 56 ब्लॉक पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। रविवार सुबह 11 बजे शवयात्रा निकालने की तैयारियां की जा रही है। बता दें कि जितेंद्र गेहलोत उज्जैन संसदीय क्षेत्र के आलोट विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2013 से 2018 तक विधायक रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved