भोपाल। काजीकैम्प में रहने वाली एक महिला की आंखों के सामने एक बदमाश करोंद इलाके में उसकी बाइक पर रखा पर्स चोरी कर पंचत हो गया। महिला मासूम बेटी को संभाले हुए थी, जिससे वह बदमाश को पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वारदात का तरीका पूरी तरह से लूट जैसा था, लेकिन फ रियादी की हाथ से पर्स नहीं छीना, इसलिए पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पर्स में महिला का सोने का चेन और स्मार्ट फोन,सोने की चेन और नकदी रखी थी। चोरी गए माल की कीमत करीब 20 हजार आंकी गई है। निशातपुरा पुलिस के अनुसार हुमिरा खान पति रफीक खान (34) काजीकैम्प में रहती हैं। कल दोपहर में पति के साथ बाइक से निशातपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गई थीं। वापस आते समय करोंद में पति की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। पति ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बॉटल में पेट्रोल लेने पास के एक पेट्रोल पर पर चला गया। महिला के साथ उसकी मासूम बच्ची भी साथ थी। बच्ची परेशान करने लगी तो महिला ने अपना पर्स कंधे से निकालकर बाइक की सीट पर रख कर पास में खड़ी होकर बच्ची को बहलाने लगी। इसी बीच एक युवक पैदल बाइक की तरफ आता हुआ दिखा। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही युवक ने बाइक की सीट पर रखा महिला का पर्स उठाया और दौड़ लगा दी। महिला बच्ची को लिए हुए थी, इसलिए उसका ज्यादा पीछा नहीं कर सकी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग भी वहां पहुंचे, लेकिन बदमाश को पकड़ नहीं सके। निशातपुरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
Share:Related Articles
दिग्विजय ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन, भाजपा पर साधा निशाना
भोपाल। मप्र में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरने की कोशिशों में जुटी हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया की पोस्ट के चलते कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने […]
फेसबुक फ्रेंड ने युवती से संबंध बनाए, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया रेप
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 21 साल की युवती को शादी का झांसा देकर करीब दस महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फ ंसा लिया था। उसके बाद में युवती के साथ प्रायवेट लम्हों का वीडियो गुपचुप तरीके से […]
सिर में लोहे की छड़ मारकर वृद्ध व्यापारी से पौने तीन लाख रुपए की लूट
चलती गाड़ी पर पीछे से हमला कर दिया गया वारदात को अंजाम फरियादी को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया, सिर में सात टांके आए, हालत स्थिर भोपाल। राजधानी में बेखौफ लुटेरों ने बीती रात 10:25 बजे ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) स्थित रिज रोड (Ridge Road) पर वृद्ध होजरी कारोबारी को चलती एक्टिवा पर सिर में […]