संत नगर। उपनगर में रविवार को बोरवन क्लब ने हज़ारों लोगों जांच करने वाले चिकित्सीय दल का सम्मान किया। क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने कहा कि दूसरों को जीवन मिले इस उदेश्य काम करने वाले चिकित्सक अपनी जान को जोखिम में डाल कर भी कर्तव्य निर्वाह में लगे हुए हैं । इसी दल की सदस्य डॉ. पूनम चंदानी ने जिस उत्साह से कार्य किया वह प्रशंसनीय है। क्लब ने डॉ. चंदानी के साथ डॉ तेजप्राप सिंह तोमर (एमबीबीएस) सैंपलिंग सब नोडल,डॉ.वंदना अजनार (आयुर्वेदिक), डॉ. पलव दुबे,डॉ. प्रतिभा मालवीय, डॉ. अजय सभनानी,डॉ. कृष्णा सिंह,आलोक सिंह ठाकुर का सम्मान हुआ। क्लब संस्थापक कन्हैयालाल इसरानी ने चिकित्सकों को रियल हीरो ऑफ द ईयर कहा,आप की सेवाओं के कारण हजारों लोगों की जांचे हुई,उन्हें वक़्त पर इलाज मिला जिससे उनको नया जीवन मिला।सम्मान कार्यक्रम में, शेटी चंदनानी, सुरेश गेहानी,अमित कुंदानी,राजेश हसानी,रवि नारायण सतानी उपस्थित थे।
Share:Related Articles
Green field योजना में शामिल होगा Madhya Pradesh
देश में बसाए जाएंगे आठ नए शहर, 8000 करोड़ की योजना भोपाल। केंद्र सरकार के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 15 वें वित्तीय आयोग के तहत देश के आठ शहरों को ग्रीन फील्ड योजना में शामिल किया जाना है। इस योजना में शामिल होने वाले शहर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए मिलेंगे। देश […]
मप्र में मानसूनी सीजन का आज आखिरी दिन, प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का रंग हर पल बदला हुआ नजर आ रहा है। हल्की ठंड के साथ दिन में उमस बनी हुई है। वहीं रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश से अब तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। भले ही मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में […]
मप्र के लिये 13 हजार 607 करोड़ का रेल बजट आवंटन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र राज्य को रेल बजट 2023-24 में 13 हजार 607 करोड़ आवंटन मिलने पर प्रधानमंत्रीी नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के औसत आवंटन 632 करोड़ रूपये से वर्ष […]