नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और स्टेट वेयरहाउस के अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण
भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इस बार खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा खास नवाचार किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत महिला सशक्तिकरण की तर्ज पर अब धान खरीदी केंद्रों की बागडोर महिलाओं को सौंपी जाएगी। इस साल पहले चरण में 5 महिला स्व सहायता समूहों को धान खरीदी केंद्र देने की तैयारी की जा रही है। कटनी जिला खाद्य विभाग कार्यालय में नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य विभाग एवं स्टेट वेयरहाउस के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को इस बात की जानकारी दी गई कि, किस तरह उन्हें व्यवस्थित ढंग से खरीदी करनी होगी। सहायक आपूर्ति अधिकारी केएस भदौरिया ने बताया कि, महिलाओं को खरीदी के लिए तैयार किया जा रहा है, इस संबंध में उन्हें जरूरी जानकारी दी जा रही है।
मुंबई। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभा लोकप्रिता हासिल करने वाले एक्टर समय शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके साथ गाली-गलौज किया गया है। एक्टर ने पुलिस स्टेशन […]
कलेक्टर के हटने पर जले घी के दीपक मप्र के इतिहास में शायद पहली बार किसी कलेक्टर के हटने पर आम लोगों ने घी के दीपक जलाए और पूरे शहर में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को लेकर भाजपा दो खेमों में बंट गई थी। लोधी समर्थक भाजपा नेताओं का संरक्षण शीलेन्द्र […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कृषि की आय को दोगुना करने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार पाँच बिन्दु पर कार्य कर रही है। कृषि का उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत कम करना, किसानों को […]
केंद्र सरकार ने बनाया प्लान तीन लाख हेक्टेयर जमीन होगी खेती योग्य भोपाल। डाकुओं और अपराधियों की शरणस्थली रहे चंबल के बीहड़ में मोदी सरकार ने खेती करवाने की योजना बनाई है। इसमें विश्व बैंक मदद करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि यहां 3 लाख हेक्टेयर से भी अधिक गैर-खेती […]