img-fluid

केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाना अन्याय, भेदभाव बंद करे सरकार: भूपेन्द्र गुप्ता

November 02, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से घटाकर पुन: 60 वर्ष करने के फैसले को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छोटे कर्मचारियों को अधिकारियों से कमतर मानकर उनकी सेवा शर्तों में भेदभाव कर रही है। इसके कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा होने वाला है। सरकार एरियर्स देने की स्थिति में नहीं है बाजार से उधार ले रही है। तब ग्रेच्युटी और पेंशन कैसे देगी, यह कर्मचारी जानना चाहते हैं। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार को सभी वर्ग के कर्मचारियों की सेवा शर्तों को एकरूप रखना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि ऐन चुनाव के पूर्व 29 अक्टूबर को गजट प्रकाशन करने से सरकार की नीयट का खोट उजागर हो गया है किसी विशेष वर्ग के कर्मचारियों की सेवा शर्तों में बदलाव उस संवर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय और भेदभाव पूर्ण हैं। गुप्ता ने कहा कि सरकार इस फैसले को तत्काल वापिस ले या फिर सभी संवर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी इसे लागू करे। गुप्ता ने विश्वास जताया कि इस भेदभाव का उपचुनाव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जरूर देंगे।

Share:

  • कमलनाथ ने जनता को गुमराह करके चलाई सरकार: शर्मा

    Mon Nov 2 , 2020
    भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ग्वालियर, चंबल अंचल के विकास का जनता से वादा किया थाए लेकिन सरकार बनने के बाद झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार चलायी। कांग्रेस ने चंबल ग्वालियर की जनता को धोखा देने का काम किया। इस क्षेत्र के विकास को अवरूद्ध करने का काम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved