बड़ी खबर

 दिवाली के पहले 20 किलो सोने से जगमग होगा मां का कामाख्या मंदिर

गुवाहाटी। असम में गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम को सभी शक्तिपीठों में सर्वोत्तम कहा जाता है। मंदिर की महिमा को देखते हुए मुख्य गुंबद को 20 किलो सोने से सजाया जा रहा है। दिवाली के पूर्व कामाख्या धाम का मुख्य गुंबद जगमग होगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने से मढ़ा जा रहा है, जिसका काम अब तेजी से चल रहा है। दिवाली के पूर्व काम पूरा किया जाएगा। 

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कामाख्या मंदिर के गुंबद को सजाने के लिए 20 किलो सोना प्रदान किया है। करीब तीन महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने कामाख्या देवालय प्रबंधन समिति से संपर्क किया था। इसके बाद ही उन्होंने यह सोना कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई से शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर भेजा था।

दुर्गा पूजा के पूर्व रिलायंस इंडस्ट्री ने मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके कारण अब मंदिर की सुरक्षा को पुरी की तुलना में बेहद कड़ी की गयी है। कामाख्या मंदिर के मुख्य गुबंद को सोने से सजाने के बाद एक नए रूप में मंदिर का स्वरूप जगमगा उठेगा, जिसका इंतजार अब सभी श्रद्धालुओं को है।(हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र में कोरोना से और 05 मौतें, 734 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,74,825 हुई

Fri Nov 6 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 734 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 05 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 74 हजार 825 और मृतकों की संख्या 2992 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर रात जारी कोरोना से संबंधित […]