भोपाल। बैरसिया थाना इलाका स्थित ग्राम हिनौतिया पीरान में कल शाम को महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौत के पूर्व महिला बेटी के साथ कुएं पर कपड़े धोने गई थी। इसके बाद में बेटी घर पहुंच गई जबकि मां नहीं पहुंची। तलाश करने पर बॉडी कुऐं से मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सुनीता बाई पत्नी पप्पूलाल हिनोतियापीर गांव की निवासी थी। वह अपने मायके में रहती थी। कल दोपहर को दस साल की बेटी अंजू के साथ घर के पास स्थित खेत में गई थीं। वहां उनका भाई खेत की जुताई के लिए ट्रेक्टर चला रहा था। तभी उसकी बहन ने कुऐं पर बेटी अंजू के कपड़े धोए। इसके बाद में खेती में बैठकर अन्य काम किए। इस बीच करीब तीन घंटे बाद कपड़े सूख गए। महिला ने बेटी को सूखे कपड़े लेकर घर रवाना कर दिया। जिसके बाद महिला घर नहीं लौटी। बेटी से परिजनों ने पूछा तो उसने मां के खेत पर होने की बात कही। परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो महिला नहीं दिखी। कुऐं में देखने पर उसका शव तैरता दिखा। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि काम के बाद वह भी भांजी के साथ में घर चला गया था। इस दौरान बहन खेत पर अकेली थी। उन्हें कम ही अकेले छोड़ा जाता था, उनकी मानसिक हालत खराब थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोवर्धन पूजा (15 नवम्बर) पर विशेष – रमेश सर्राफ धमोरा दीपावली के दूसरे दिन सायंकाल गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन होता है। यह हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। इस त्योहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस […]
इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 जून से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) अब असर दिखा रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इंदौर (Indore) के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे हैं। बायपास, पलासिया (Palasia) समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। वहीं, पिपलियाहाना […]
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल नगर निगम (Bhopal City Corporation) ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि बरखेड़ा पठानी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) के नाम पर ‘लाल बहादुर शास्त्री नगर (भेल)’ किए जाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। वैधानिक कार्यवाही (legal proceedings) के आदेश भी जारी […]
भोपाल: राजधानी भोपाल (Bhopal) सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश (Rainfall) हुई है जिससे मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है. जहां कुछ शहरों में बारिश हुई है तो वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टी (Hailstorm) भी हुई है. राज्य के कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज से हवाए भी […]