img-fluid

भाजपा नेता की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2020

भोपाल। अंबेडकर नगर गेट के पास बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि सात आरोपी अब भी फरार हैं, और पुलिस उन्हें पकडऩे के लिए लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस ने पूरी गैंग पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय नीरज ऊंटवाल पेशे से सफ ाई कॉन्ट्रेक्टर के अलावा बीजेपी कार्यकर्ता भी थे। नीरज का कांग्रेस से जुड़े राजेंद्र धनवार और गोलू टाइगर के साथ लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। दीपावली की रात करीब साढ़े 12 बजे नीरज अपने चचेरे भाइयों अमर, रानू और आकाश के साथ खड़े थे। तभी यहां राजेंद्र और गोलू अपने 7-8 साथियों के साथ वहां आ गए। थोड़ी बहस के बाद राजेंद्र ने नीरज और उसके भाइयों पर हमला कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि आरोपियों ने नीरज के गले पर चाकू से दो वार किए। बीच बचाव में आए रानू और आकाश पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार किए थे। हमले में नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र, गोलू टाइगर, कपिल, अंकित, पप्पू, भानू, अमित, दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। एएसपी जोन-1 रजत सकलेचा ने बताया कि हत्या में फ रार आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र समेत सात आरोपी फरार हैं, और पुलिस लगातार उनकी सर्चिंग कर रही है।

Share:

  • अधेड़ महिला के मुंह में युवती ने मुक्का मारा और तोड़ दिए दांत

    Tue Nov 17 , 2020
    कपड़े खराब करने की बात पर हुआ था विवाद भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में 56 वर्ष की एक अधेड़ महिला के मुह में युवती ने मुक्का मारकर उसके दांत तोड़ लिए। विवाद का कारण धुले हुए कपड़े खराब करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved