भोपाल। चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपी कंपनी की आनंद नगर ब्रांच का मैनेजर है। इस पूरे गिरोह का सरगना समीर शर्मा नाम का युवक बताया जा रहा है जो कि एक साल पहले विदेश चला गया है। कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा आज भी उसके पास जाता है। कंपनी की पूरे प्रदेश में करीब 169 ब्रांच बताई जा रही हैं। पुलिस ने कंपनी के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को आरोपी नहीं बनाया है। पिपलानी पुलिस ने कल रकम दुगुना करने के नाम पर ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी श्रीस्वामी विवेकानंद मल्टी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। पुलिस ने कंपनी के दफ्तरों पर छापामार कार्रवाई कर 1 करोड़ 36 लाख रुपए नगद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि निशातपुरा निवासी विनोद तिवारी तथा गंजबासौद निवासी अंगद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में 14-15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी की तलाश में लगातार सर्चिंंग की जा रही है। देर रात करीब पुलिस को कंपनी के एक और मैनेजर शशांक श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शशांक श्रीवास्तव कंपनी की आनंद नगर ब्रांच का मैनेजर है। जांच में यह बात सामने आई है कि सरकार की योजनाओं से मिलते-जुलते नामों वाली स्कीम चलाकर कंपनी लोगों के साथ ठगी करती थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कंपनी का प्रमुख समीर शर्मा नाम का युवक है। उसने ही पूरे प्रदेश में कंपनी का सेटअप तैयार किया। राज्य में कंपनी की 169 ब्रांच खोली गईं। सभी ब्रांचों में मामूली सैलरी पर बेरोजगार युवकों को नौकरी पर रख लिया। जब कंपनी सुचारू रूप से चलने लगी तो समीर शर्मा एक साल पहले विदेश चला गया।
Share:Next Post
छठ महापर्व: सांसद प्रज्ञा, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर ने विसर्जन घाट पर दीपदान किया
Related Articles
शिवराज ने मध्यप्रदेश को बताया विकसित राज्य
जन आशीर्वाद में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा… चंद्रयान चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पहुंच गया, कांग्रेस राहुलयान 20 सालों से लॉन्च ही नहीं हुआ भोपाल। कुछ पार्टियों ने भानमती का कुनबा बना लिया है। 28 पार्टियों का का गठबंधन बना, नाम दिया इंडिया। ये लोग गर्त में डूबने जा रहे हैं। आज भारत सूरज […]
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा का एफआईआर अभियान जारी
पूर्व संघ प्रमुख को लेकर किए गए ट्वीट का मामला भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सर संघचालक सदाशिव राव गोलवलकर को लेकर ट्वीट करने के विरोध में मप्र भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर अभियान चलाया दिया है। दो दिन के भीतर दिग्विजय के खिलाफ इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और गुना में […]
MP : गोपाल रेड्डी के घर ईडी का छापा
पूर्व मुख्य सचिव तक पहुंची ई-टेडरिंग घोटाले की आंच मप्र के कुछ अन्य आईएएस भी ईडी के निशाने पर भोपाल। मप्र के लगभग तीन हजार करोड़ के ई-टेडरिंग घोटाले की आंच प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी के घर तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को गोपाल रेड्डी […]