भोपाल। मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। ठंडी हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर के बाद प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी। वहीं सोमवार को ग्वालियर में सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। जहां तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है लेकिन रविवार को हवाओं की दिशा फिर से दक्षिण-पूर्वी हो गई है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल पर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने नवंबर के आखिरी तक में जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में तापमान बढऩे की संभावना है। जिसके बाद नवंबर महीने के आखिरी में हल्की ठंड की बजाए शीतलहर शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 26 नवंबर से पहले दो-तीन दिन तक थोड़ी गर्मी रहेगी। वही 26 से 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड की दस्तक बढ़ेगी। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में चक्रवात तूफान के सोमालिया तट से टकराने की भी संभावना है। जिसका असर प्रदेश की ठंड में महसूस किया जा सकता है।
इसके अलावा ग्वालियर संभाग में भी ठंड का असर अब दिखने लगा है। यहां लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में फर्क महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वाले संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा। हालांकि रात के वक्त न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। हिस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर आज 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठ कर रहे हैं। दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की ये वर्चुअल मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक का मकसद इन राज्यों में दोबारा तेजी से बढ़ रहे […]
भोपाल। साउथ अफ्रीका में चार महीने से अधिक समय से अलग रखे गए एक दर्जन चीतों ने मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में उड़ान भरने के इंतजार में फिटनेस खो दी है। क्योंकि एक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर के कारण उनके बीच अंतर हो रहा है। महाद्वीपीय स्थानांतरण और वन्यजीव विशेषज्ञों ने ऐसा कहा है। […]
इंदौर। 25 अप्रेल की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1841 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10000 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 6963 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 8135 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 103592 हो गई है। […]
बुरहानपुर! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि बुरहानपुर जिले में उद्योगों के विकास और आत्म-निर्भर बुरहानपुर (Burhanpur) के रोडमैप को तैयार कर अंतिम रूप दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिले के उद्योगपतियों को भोपाल आने के लिये आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री चौहान आज बुरहानपुर प्रवास के […]