img-fluid

अहमद पटेल के बाद नया कांग्रेस कोषाध्यक्ष कौन? म.प्र. में नए कांग्रेस अध्यक्ष की सुगबुगाहट

November 27, 2020

नई दिल्ली। वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। कांग्रेस के सामने अब अहम सवाल यह है कि किसे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए? कुछ महीनों बाद पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐेसे में पार्टी को जल्द ही नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति करनी पड़ेगी।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के अंदर तीन भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और मिलिंद देवड़ा के नाम सबसे आगे हैं। हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गहलोत राजस्थान की सत्ता नहीं छोड़ेंगे।

मप्र में नए कांग्रेस अध्यक्ष की सुगबुगाहट
कमलनाथ या वेणुगोपाल के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। कमलनाथ के शामिल होने को लेकर मध्यप्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उनके द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मिलिंद देवड़ा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।

केसी वेणुगोपाल की बात करें तो वे वर्तमान में पार्टी महासचिव हैं और संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी नेताओं की मानें तो राहुल गांधी उनकी ईमानदारी के मुरीद हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी अहम भूमिका सौंप सकती है। वहीं संगठन की जिम्मेदारी किसी और को दी जा सकती है। बता दें कि पार्टी के अंदर कोषाध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है। इसकी जिम्मेदारी किसी ईमानदार और भरोसेमंद व्यक्ति को ही सौंपी जाती है।

Share:

  • Xiaom कंपनी की इस स्‍मार्टवाच में दियें गयें है ये दमदार फीचर्स, जानें कीमत

    Fri Nov 27 , 2020
    इलेक्‍ट्रानिक्‍स ब्रेंड कंपनी Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच का डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है और इसमें एक चौकोर डायल है। मुख्य फीचर की बात करें तो रेडमी वॉच में दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच को 7 स्पोर्ट मोड से लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved