भोपाल। भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के तहत 5 एवं 6 दिसंबर को श्री जी होटल में भानपुर मंडल के अपेक्षित सौ पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। वर्ग में पदाधिकारियों को मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 5 दिसंबर उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर, वार्ड 73 पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, भानपुर मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर, वार्ड 65 पूर्व पार्षद संजय वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत, विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री राजू राठौर के द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र के पश्चात गोविंदपुरा विधानसभा विधायक कृष्णा गौर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रशिक्षण वर्ग सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास बोन्द्रिया, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी के द्वारा संबोधित किया गया। सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता, पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मंडल मंत्री रवि लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विकास पटेल के द्वारा किया गया। 6 दिसंबरसत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रघुनंदन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिमेष भार्गव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र अग्रवाल के द्वारा संबोधित किया गया। सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री संजय रैकवार, मंडल उपाध्यक्ष नर्बदा प्रसाद सचान, मंडल मंत्री मदन माली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम प्रजापति के द्वारा किया गया। सत्र वक्ताओं का मंडल अध्यक्ष निलेश गौर, मंडल महामंत्री राजू राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी विजय गौतम, मंडल कार्यालय मंत्री मुकेश ठाकुर, मंडल प्रवक्ता बीएस मरमट, वार्ड 73 के पालक बिंद्रपाल सिंह बाथम, वार्ड 73 संयोजक शिवदयाल मैथिल, वार्ड 72 संयोजक सुबोध साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल कुचबंदिया के द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत क्या गया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भाजपा भोपाल जिला सह मीडिया प्रभारी बालिस्ता रावत ने किया।
Share:Next Post
भारत में Vivo V20 Pro 5G में Android 11 अपडेट मिलना हुआ शुरू, जानें फीचर्स
Related Articles
PWD इंजीनियर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) की टीम ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री (Engineer) को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार (Arrested red handed taking bribe) किया है। बताया गया है कि आरोपित इंजीनियर ने ठेकेदार से 67 लाख रुपये के पेंडिंग बिल रिलीज करने के […]
मप्र लीडरशिप समिट से शासन में बढ़ेगी कुशलता और दक्षताः मुख्यमंत्री डॉ. यादव
– अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मंत्रि-परिषद का ओरिएंटेशन प्रोग्राम भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट (Madhya Pradesh Leadership Summit) से शासन में कुशलता और दक्षता (efficiency and proficiency) आएगी। यह मंत्रि-परिषद की नेतृत्व क्षमता को विकसित करने वाला प्रबोधन […]
राजधानी में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा
कुल्हाड़ी से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया भोपाल। राजधानी के ग्रामीण थाना क्षेत्र बैरसिया इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी को चरित्र संदेह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर […]