
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को दमोह विधानसभा के आगानी उप चुनाव के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। इसकी अधिकारिक घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की। गौरतलब है कि दमोह के कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने उप चुनाव की वोटिंग से 8 दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सुबह इस्तीफा सौंपा और इसके 1 घंटे बाद ही भाजपा में शामिल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी भूपेन्द्र सिंह को सागर विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया था। भूपेन्द्र सिंह की गिनती प्रदेश के कद्दावर नेताओं में होती हैं ओर वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved